उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पत्नी को मारने के बाद सुबह थाने पहुंचा पति, बोला, बदचलन थी इसलिए…

हरिद्वार। पत्नी को मारने के बाद पति सुबह थाने पहुंचकर बोला कि वो बदचलन थी, इसलिए मार दिया। हरिद्वार जिले के लक्सर में पति ने घर में सो रही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद सुबह थाने पहुंच गया। पति अपनी पत्नी के चरित्र संदेह करता था तथा अक्सर दोनों के बीच अनबन बनी रहती थी, जिसके कारण रात में सो रही पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पत्नी पर करता था शक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी बबलू की शादी कनखल थाना के जमालपुरगांव निवासी सुशीला के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ सालों से पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गयी थी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक हो गया, जिस कारण दोनों में विवाद होता रहता था।

सुबह होने पर खुद खानपुर पहुंचा पति
शनिवार रात को भी पति-पत्नी दोनों में जमकर विवाद हुआ था, जिस पर रात को ही पति ने चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी को मौत दे दी और पत्नी को मारने के बाद सुबह होने पर खुद खानपुर थाने पहुंच गया। पुलिस को सूचना दी कि उसे अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है।

मृतका की बबलू के साथ थी दूसरी शादी
पता चला है कि मृतका की बबलू के साथ दूसरी शादी थी। उनके 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गये हैं। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने घटना को लेकर बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button