उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

देवर के चक्कर में आकर सुपारी देकर कराया पति का कत्ल, अब दोनों जेल के अंदर

किशनगंज (बिहार)। देवर पर भाभी का दिल क्या आया कि पति को ही रास्ते से अलग करने के लिए कलयुगी पत्नी ने फैसला कर लिया। दोनों ने पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर को दो लाख देकर हत्या करने का जिम्मा सौंप दिया।

बिहार के किशनगंज में रिश्तों का कत्ल करने वाली कातिल हसीना की करतूत उजागर हुई है। पुलिस ने आशिक देवर और भाभी को सुपारी किलर सहित जेल भेज दिया। बीती 26 जुलाई को पप्पू की हत्या हुई थी। पति की लाश पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली पत्नी ने ही सुपारी किलर से उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस को हत्या में रिश्ते के भाई पर शक हुआ तो छानबीन करने पर कत्ल के सारे राज परत-दर-परत खुलते चले गये।

इस कांड में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें मृतक की पत्नी प्रीति, भाई राजकुमार और सुपारी किलर शामिल थे। सभी को मंगलवार को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद जेल भेज दिया गया। घटना में छह आरोपी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर धरपकड़ कर रही है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं।

देवर को बार-बार घर बुलाती थी आरोपी पत्नी
आरोपी राजकुमार भाभी के कहने पर मिलने किशनगंज आता रहता था जो कि पप्पू को पसंद नहीं था। इसीलिए पप्पू की पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने की गहरी चाल चली। मोहल्ले वालों का कहना है कि पप्पू पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराकर उसका भविष्य संवारना चाहता था।

मामले का खुलाशा करते हुए एसपी डा. इनामुल हक के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व वाली टीम में किशनगंज थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, एएसआई संजय यादव, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, रुपाली कुमारी व अन्य कई लोग शामिल थे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button