देश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

ऐतिहासिक स्मारकों में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश फ्री, सरकार का एलान

नई दिल्ली। ऐतिहासिक स्मारकों में 5 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी लोगों के लिए प्रवेश फ्री कर दिया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि, ‘आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 5-15 अगस्त 22 तक देश के सभी ऐतिहासक स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया है।’

केंद्र सरकार ने लोगों को आजादी के इस पर्व से जोड़ने और उनमें देश प्रेम की भावना को और बढ़ाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में 5-15 अगस्त तक प्रवेश फ्री कर दिया गया है। आदेशानुसार अब इन इमारतों में कोई प्रवेश फीस नहीं लगेगी।

एएसआई के स्‍मारक-2 निदेशक डॉ. एनके पाठक की ओर से बुधवार को आदेश जारी कर आदेश दिए गए हैं कि 5 अगस्‍त से 15 अगस्त तक सभी स्‍मारक, पुरातत्‍व स्‍थल और संग्रहालयों आदि को दर्शकों के अवलोकनार्थ पूरी तरह से फ्री किया जा रहा है। इन स्‍थलों पर किसी प्रकार का कोई शुल्‍क वसूल नहीं किया जाएगा। इस संबंध में आदेश सभी क्षेत्रीय निदेशकों और संबंधितों को प्रेषित कर दिए गये हैं।

यह आदेश भारत सरकार की ओर जारी किया गया है जो पांच अगस्त यानि शुक्रवार से लागू हो जायेगा। यह घोषणा भारत की आजादी के 75वें साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button