उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

चंद्रभागा में अचानक बढ़ा पानी, रोशनाबाद में खाली कराए गये लोगों से घर

देहरादून। चंद्रभागा में अचानक जल स्तर बढ़ने से कई मवेशी फंस गये हैं, जिन्हें एसडीएरआफ ने सुरक्षित निकाला। वहीं, हरिद्वार में रोशनाबाद क्षेत्र में इलाके में बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पुलिस-प्रशासन ने नदी के पास के मकानों को खाली कराना शुरू कर दिया है।

रविवार सुबह चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। चंद्रभागा के उफान पर आने से 14 बीघा क्षेत्र में कई मवेशी टापू पर ही फंस गये। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ ढालवाला को इसकी सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

टापू के दोनों तरफ पानी बहुत तेज बह रहा था। टीम रस्सी के सहारे टापू तक पहुंची और सभी मवेशियों को एक-एक करके सुरक्षित टापू से बाहर निकाला।

नदी से भूमि कटाव से लोगों ने छोड़े घर


हरिद्वार में रोशनाबाद में बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। भूमि का कटाव से खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नदी के पास मकानों को खाली कराना शुरू कर दिया है। टिहरी विस्थापित कालोनी के नवोदय नगर के करीब एक दर्जन घरों को बरसाती नदी से खतरा बढ़ गया है। जिससे लोग घबराकर घरों को छोड़कर सड़कों पर आ गये हैं।

एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि बीती रात में गढ़ मीरपुर, सुमन नगर, नवोदय नगर आदि इलाकों में बरसाती नदियों में काफी पानी आने के कारण कृषि भूमि कटाव से काफी नुकसान हुई है। लोगों को लगातार सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button