उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

राशन कार्डधारकों को धमकी, तिरंगा खरीदो, नहीं तो राशन काट देंगे, देखें वीडियो

राशन कार्डधारकों को धमकी दी जा रही है कि तिरंगा खरीदो, नहीं तो राशन काट दिया जायेगा। आज जब पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी में है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। केंद्र ने राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय नायकों के प्रत कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने को प्रोत्साहित करें।

तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीनकर वसूलना ‘शर्मनाक’: वरुण गांधी
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न गरीबों पर बोझ बन जाय तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशन कार्डधारकों को या तो तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले में उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘हर भारतीय के दिल में बसने वाले ‘तिरंगे’ की कीमत गरीबों का खाना छीनकर निकालना ‘शर्मनाक’ है।’

दरअसल यह वीडियो हरियाणा के करनाल जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ राशनकार्ड धारकों को यह शिकायत करते हुए देखा जा रहा है कि उन्हें 20 रुपये में तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को सफल बनाने के लिए भाजपा भी अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और कृषि सहित कई मुद्दों पर वरुण गांधी पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते रहे हैं।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button