उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

पति-पत्नी ने झगड़े में दो बच्चों को खिलाया जहर, खुद भी खाया, हालत गंभीर

कलियर (रुड़की। पति-पत्नी ने आपसी झगड़े में अपने दो बच्चों को जहर दे दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। चारों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

आपसी विवाद के चलते उठाया कदम
घटना कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा चौकी के अंतर्गत सोहलपुर गांव की है, जहां आपसी विवाद के चलते दंपत्ति ने पहले अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। हालत गंभीर होने उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से चारों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से कहासुनी चल रही थी।

एम्स ऋषिकेश किया रेफर, सभी की हालत गंभीर
अभिषेक उसकी पत्नी मीनाक्षी और तीन साल का बेटा जोएल और छह माह बेटी किट्टू के जहर खाने की घटना से चीख-पुकार मच गयी। आनन-फानन में पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि पति-पत्नी दोनों में विवाद था। गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठाया है। सभी की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चार साल पहले किया था प्रेम विवाह
थानाध्यक्ष का कहना है कि अभिषेक ने लगभग चार साल पहले लव मैरिज की थी। बुधवार शाम को घटना से पहले दोनों बाजार गये थे। जिस समय उन्होंने जहर खाया, उस समय उनके माता-पिता भी घर से बाहर गये हुए थे। मौके से फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button