उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

उत्तरकाशी में बारिश का कहर, 24.5 लाख कैश से भरा पीएनबी का एटीएम बहा

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के पुरोला में भारी बारिश के कारण कुमोला बरसाती नदी में बाढ़ आ गयी। जिस कारण एक पीएनबी का एटीएम के अलावा ज्वैलर्स, भोजनालय, कम्प्यूटर सेंटर सहित आठ दुकानें बह गयीं।

बुधवार रात को हुई अतिवृष्टि से उत्तरकाशी में भारी तबाही मची है। गंगोत्री-यमनोत्री मार्ग सहित कई सड़कें बंद पड़ी हैं। पुरोला बाजार में पीएनबी का एटीएम सहित 10 दुकानें बारिश की भेंट चढ़ गयीं। पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए बुधवार को एटीएम में 24.5 लाख रुपये कैश डाला था। भारी बारिश के कारण बरसाती नदी से भूकटाव से कई दुकानें ढह गयीं।

कुमोला रोड पर कई घरों में पानी और मलबा भरा पड़ा है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास मलबा व पत्थर आने के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं। गंगोत्री राजमार्ग पर मातली में धरासू से सिलक्यारा के बीच कई जगह मलबा आने से सड़कें बंद हो गयी हैं। यमुनाघाटी के नौगांव-स्वेरी, धारी-कफनौल मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त है। वहीं, भूस्खलन से ग्राम धारी वली, नैणी, किमी, पिसाऊं, रस्टाड़ी, बिंगसी, क्वाड़ी, मटियाली आदि गांवों का रास्ता कट गया है।

बारिश के बाद पहाड़ों में बाढ़ जैसे हालात
बारिश के बाद उफान पर आए गदेरे का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है, जिस कारण नदियां उफान पर हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button