क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

स्कूल में बच्चों के हाथ से राखी उतरवाने पर बवाल, अभिभावकों में रोष

मंगलुरू। स्कूल में बच्चों के हाथों से राखी उतारवाने का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर तनातनी के आसार हैं। शिक्षकों ने न केवल बच्चों के हाथों से राखियां उतरवाने को मजबूर किया, बल्कि कुछ बच्चों के हाथों से राखियां उतरवाकर डस्टबिन में फिंकवा दिया।

कर्नाटक के विद्यालयों में एक के बाद एक नये-नये विवाद पैदा हो रहे हैं। अब मंगलुरू के एक विद्यालय में राखी पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही अभिभावकों में स्कूल प्रशासन के प्रति जबर्दस्त गुस्सा है। इसे लेकर कई अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी व्यक्त किया।

हिंदू संगठनों ने भी किया प्रदर्शन
घटना मंगलुरू के कटिपल्ला के इन्फैंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की है। मिशनरी स्कूल के शिक्षकों ने रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों द्वारा बांधी गई राखियों को पहनकर आए बच्चों के हाथों से राखियां उतरवाईं और उन्हें कचरा बताते हुए रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। कई हिंदू संगठनों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और स्कूल प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाजागरी व्यक्त की है।

स्कूल के कन्वेनर फादर लोबो ने दी सफाई
मामला जब तूल पकड़ने लगा तो स्कूल के कन्वेनर फादर संतोष लोबो ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी है। फादर संतोष लोबो ने कहा कि हमने सभी कर्मचारियों की बैठक की। गलती करने वालों ने माफी मांग ली है और समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने राखी को फ्रेंडशिप बैंड समझा होगा, इसलिए ये घटना हुई। विद्यालय में राखी पहनकर आने पर कोई पाबंदी नहीं है। लोबो ने कहा कि शिक्षकों की नासमझी के कारण ऐसा हो गया। हम धार्मिक परंपराओं में दखल नहीं देते हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button