उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

आजादी के अमृत महोत्सव में पहाड़ से मैदान से तक चारों ओर बही तिरंगी बयार

Listen to this article

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे उत्तराखंड में चारों तरफ तिरंगी बयार बह रही है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए हर वर्ग का उत्साह देखते ही बनता है। प्रदेश में विभिन्न संगठनों से लेकर राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे हर घर तिरंगे को लेकर लोगों को प्रेरित कर हैं। पहाड़ से मैदान तक पूरा उत्तराखंड आजादी के अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा है।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अमृत महोत्सव का आयोजन
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बदरीनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर बदरीनाथ धाम के भ्रमण पर निकली। मसूरी शहर में भी स्कूली छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के भगत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मुख्यमंत्री चंपावत में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टीआरसी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ बच्चे भी शामिल हुए। वहीं उत्तरकाशी में आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

750 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकले युवा


भाजयुमो की ओर से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत 750 फीट लंबी तिरंगी यात्रा निकाली गयी, जिसमें समूचा राजपुर रोड क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

हिमवीरों ने जगाया देशभक्ति का भाव
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीबीपी की ओर से फ्रीडम मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह पांच बजे आईटीबीपी के क्षेत्रीय कार्यालय सीमाद्वार से शुरू हुई मैराथन को उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 21 किमी लंबी मैराथन में हिमवीरों का जोश काबिलेतारीफ था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button