
नई दिल्ली। लीजिए साहब सत्यनारायण की कथा अब अंग्रेजी में भी सुनने को मिलेगी। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी ठीक-ठाक बोली जाती है। वीडियो साउथ इंडिया का हो सकता है।
संस्कृत और हिंदी के बाद लीजिए साहब सत्यानारायण कथा अब अंग्रेजी में भी होने लगी है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में होते देखा जा सकता है। वीडियो में पंडित जी कथा सुनाते नजर आ रहे हैं। घरवाले वहीं बैठकर कथा सुन रहे हैं, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी हैं।
वीडियो में पूजा सामग्री को देखने से लगता है कि यह दक्षिण भारतीय संस्कृति का हो सकता है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी का बोलबाला है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वीडियो पर हजारों बार देखा जा चुका है।
सत्यनारायण भगवान पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व
श्रावण के पवित्र महीने में सत्यनारायण पूजा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। हर साल सावन के दौरान कई घरों में सत्यनारायण की पूजा कराई जाती है। सत्य को नारायण रूप में पूजना ही भगवान श्री सत्यानारायण की पूजा है। सबसे प्रतिष्ठित व्रत कथा के रूप में भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा बताई गयी है। कहा गया है कि संसार में नारायण ही सत्य हैं, बाकी सब मोहमाया है।
सोशल मीडिया पर मिल रही हैं प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘चलो हिंदू धर्म का ज्ञान अब अंग्रेजों को भी मिलने वाला है।’ एक और यूजर ने लिखा कि, ‘भारत प्रगति पर है।’ कुछ लोगों ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया है, तो कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि, ‘पंडित भटजी अब अपग्रेट हो गये हैं।’