उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

महिला की दबंगई, गार्ड की निर्ममता से पिटाई, देखें वीडियो

आगरा। महिला की दबंगई देखकर हर कोई हैरान है। कालोनी में तैनात गार्ड के सड़क के कुत्तों को भगा देने पर महिला ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

आगरा में न्यू आगरा थाने के पीछे स्थित एलआईसी आफीसर कालोनी में तैनात गार्ड के सड़क के कुत्तों को भगाने पर हंगामा हो गया। महिला ने गार्ड को डंडे से धुन डाला। इतना ही नहीं वो गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रही हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देखें वीडियो..

एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि एलआईसी कालोनी में भूतपूर्व सैनिक सिक्योरिटी गार्ड है। चूंकि सड़क के कुत्ते कालोनी में घुसकर गंदगी फैलता है, इसलिए गार्ड ने उन्हें कालोनी से भगा दिया। इतने में कालोनी की दो महिलाएं दबंगई के साथ गार्ड से उलझ गयीं। इतना ही नहीं एक महिला ने उसकी डंडे से पिटाई भी कर दी। गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

विवाद का वीडियो कालोनीवासियों ने बनाया था। वीडियो में महिला का अंदाज देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। महिला खुद गाली दे रही थी। जब वह सिक्योरिटी गार्ड को पीट रही थी, तब दूसरी महिला उसे रोक रही थी।

सिक्योरिटी गार्ड अखिलेश का कहना है कि मैं आवारा कुत्तों को भगा रहा था। तभी कुछ महिलाएं आ गयीं। मेरे साथ अभद्रता करने लगीं। उन महिलाओं ने एक अन्य महिला को भी बुला लिया। उसके हाथ में डंडा था। उसने मुझे मारना शुरू कर दिया। मैंने अपना बचाव भी किया, लेकिन वह गाली देती रहीं। मैंने उन्हें बताया भी कि मैं पूर्व फौजी हूं, लेकिन वो फिर भी नहीं मानीं। मैंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button