उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही होश खो बैठे परिजन, हर आंख रोई

चंपावत। सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर जब घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े, हर आंख रोई, चारों तरफ मातम पसर गया। पहलगाम बस हादसे में घायल सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज बुधवार को पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजनों के अलावा पूरा गांव बिलख पड़ा। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

आईटीबीपी के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने श्रीनगर के अस्पताल में सोमवार रात को अंतिम सांल ली। मेजर के शव को देवीधुरा भेजने से पहले श्रीनगर में आईटीबीपी अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। https://sarthakpahal.com/

चौथी बटालियन अरुणाचल प्रदेश में तैनात
देवीधुरा के पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। डेढ़ महीने पहले ही उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगी थी। अमरनाथ यात्रा से लौटते समय चंदनबाड़ी से पहलगाम जाते समय बस खाई गिरने से छह जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि 30 जवान जख्मी थे।

श्रीनगर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
घायल सूबेदारमेजर चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे अपने पीछे माता-पिता के अलावा दो पुत्र और दो बेटियां छोड़ गये हैं। सूबेदार मेजर के बेटे और कुमाऊं छात्र महासंघ के महासचिव चेतन सिंह ने बताया कि सिर पर ज्यादा चोट लगने से दो पहले उनका आपरेशन किया गया था। सोमवार रात 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं।

Related Articles

Back to top button