उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दोस्त बने दुश्मन, चार दोस्तों ने मिलकर अभिषेक की हत्या कर शव गंगा में फेंका

पथरी (हरिद्वार)। दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त शाहपुर निवासी अभिषेक (20) को मौत के घाट उतार दिया। सभी मंगलवार शाम को पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। बाद में चारों साथियों ने मारपीट करने के बाद अभिषेक को गंगा में फेंक दिया।

पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठकर शराब पीने के लोकर चार दोस्तों में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गयी। देखते ही देखते तीन दोस्तों ने एक दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और शव गंगा में फेंक दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम मृतक के शव की खोजबीन में जुटी है।

चाकू से गोदकर कर दी अभिषेक की हत्या
पथरी पुलिस के अनुसार शाहपुर निवासी अभिषेक (20) मंगलवार शाम को गांव के शुभम, कृष्ण और रोहित के साथ गंगा किनारे गया था। चारों दोस्तों ने वहां बैठकर शराब पी और फिर आपस में झगड़ने लगे। झगड़ा इतना बढ़ा कि तीनों ने अभिषेक को मार डाला। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि जब देर रात अभिषेक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

पुलिस की सख्ती पर तीनों ने उगल दी सच्चाई
पुलिस ने अभिषेक के दोस्तों को हिरासत में सख्ती से पूछताछ। पहले तो तीनों पुलिस को घुमाते रहे, लेकिन जब सख्ती की गयी तो उन्होंने अभिषेक की हत्या का राज उगल दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों ने मिलकर अभिषेक को चाकुओं से मारा। मौत होने के बाद शव को गंगा में बहा दिया। https://sarthakpahal.com/

एसडीआरएफ के गोताखोर शव की खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन शव का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतक के छोटे भाई छोटू उर्फ जयंत की तहरीर पर आरोपी शुभमन, कृष्ण और रोहित निवासी शाहपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button