उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

डोईवाला में युवती की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर जाम किया हाईवे

डोईवाला। डोईवाला में इलाज के दौरान अस्पताल में युवती की मौत पर परिजनों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथ में भारत का संविधान की पुस्तक भी दिखाई दी। पुलिस ने शव को जबर्दस्ती एंबुलेंस में रखकर जाम खुलवाया।

2021-22 में सामने आया था मारपीट का मामला
दरअसल युवती के साथ दिसंबर 2021 और अप्रैल 22 में मारपीट का मामला सामने आया था। परिजनों का आरोप है कि तभी से युवती बीमार रहती थी। कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया गया, लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो सकी। डाक्टरों का कहना है कि युवती की सांस की नली में बीमारी के कारण उसकी मौत हो गयी।

डोईवाला में युवती की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया। जिससे देहरादून आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। लोग गुस्से में खूब नारेबाजी भी कर रहे थे। https://sarthakpahal.com/

प्रदर्शनकारियों को हटाकर सुचारू किया ट्रैफिक
मामला बढ़ता देख पुलिस ने जबरन शव को एंबुलेंस में रखकर हटवाया। पुलिस की इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ झड़प भी हुई। मौके पर सीओ डोईवाला के साथ रानीपोखरी, नेहरू कालोनी व आसपास के क्षेत्रों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

Related Articles

Back to top button