उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय बनकर बेच रहे थे नशा, दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

देहरादून। जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय बनकर नशे का कारोबार कर रहे दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नशा सप्लाई करने का दून पुलिस ने खुलासा किया है। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में ले लिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि टर्नर रोड निवासी नेहा ने जिम से डेढ़ लाख का मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी में दिखा मोबाइल चोरी करते हुए
क्लेमेंटान के थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह जलाल ने जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो वहां भेष बदलकर एक व्यक्ति मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के 40-50 सीसीटीवी और खंगाले गये तो आरोपी टाइटन फैक्ट्री से आगे हेलमेट पहनकर जाता दिखाई दिया।

तलाशी में फोन, स्मैक और नकद बरामद हुए
सूचना के आधार पर आशोरोडी चेकपोस्ट पर आरटीओ चेकपोस्ट के बीच छानबीन की गयी। चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोका गया। कार में तीन लोग सवार थे। जो अपना नाम सौरभ कुमार पुत्र जसवीर सिंह, नीरज कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा, विशाल कुमार पुत्र राजेश कुमार बताया। जब उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से चोरी का मोबाइल, 70 ग्राम स्मैर, तीन लाख 50 हजार रुपये नकद कैस बरामद हुए।

जेल में मिल चुके थे तस्करों से
आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह चार साल से देहरादून में रह रहे हैं व इससे पहले चोरी की एक घटना में नेहरू कालोनी से जेल जा चुके हैं। जेल में उनकी मुलाकात नशा तस्सरों से हुई थी। बस उन्हीं के संपर्क में आकर रातों-रात अमीर बनने का भूत सवार हो गया और उन्होंने नशा तस्करी की योजना बनाई। ये लोग देवबंद से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर देहरादून में जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय बनकर सप्लाई करते थे।

गैंगस्टर लगाकर संपत्ति जब्त होगी
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों पर जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी, तथा नशा बेचकर अर्जित की गयी संपत्ति को जब्त किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button