उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

डोईवाला में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध, जेसीबी पर चढ़ीं महिलाएं

डोईवाला। डोईवाला में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जबर्दस्त विरोध देखने को मिल रहा है। प्लांट को आबादी क्षेत्र से कहीं दूर स्थापित किये जाने की मांग की जा रही है। जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को डोईवाला में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जबर्दस्त विरोध हुआ। इस दौरान खुदाई के पहुंची जेसीबी के ऊपर महिलाएं चढ़ गयीं। वहीं, कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गयीं। पुलिस के काफी कोशिश करने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी महिलाएं नहीं मानी, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आबादी से कहीं अन्यत्र स्थापित करने की मांग


नगर निगम के वार्ड 99 नकरौंदा स्थित पिंडर वैली में नगर निगम की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की खबर मिलते ही नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया। ग्रामीणों ने सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। उनका कहना था कि इसका विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्षद ने गुपचुप तरीके से सीवरेज प्लांट की अनुमति दे दी है, जो कि क्षेत्र की जनता के साथ सरासर धोखा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भविष्य में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट से भविष्य में कई तरह बीमारियां फैल सकती हैं।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्रामीणों का कहना था कि इसका असर प्राकृतिक स्रोत पर भी पड़ेगा। पूर्व प्रधान बुधदेव सेमवार ने ट्रीटमेंट प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पिंडर वेली विकास समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, देवराज सिंह, रोहित पांडे, प्रीतम सिंह, प्रतिभा, अनुराधा बिष्ट, माया थापा, लक्ष्मी राणा, दीपा, रोशनी रावत, विजय ध्यानी, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button