उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

लखनऊ के लेटे हनुमानजी मंदिर में शनिदेव की मूर्ति तोड़ने वाला वाला गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ के लेटे हनुमानजी मंदर में शनिदेव की मूर्ति को खंडित करने वाला युवक तौफीक नशे में धुत था। वह स्मैक और शराब का लती है। मंदिर के अध्यक्ष ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ तहरीर दीहै।

गोमती तट स्थित प्ाचीन लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में शनिदेव की मूर्ति को खंडत कर ध्वज तोड़ने वाला युवक तौफीक नशे में धुत था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। तौफीक बुधवार रात को हनुमानजी मंदर में घुस गया था। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि तौफीक इतना नशे में था कि वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। तौफीक पर शनिदेव की मूर्ति और मंदिर में लगा ध्वज लोड़ने का आरोप है। उसे मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मंदिर के पुजारी अमर मिश्रा ने बताया कि युवक बुधवार रात को लखनऊ के लेटे हनुमानजी मंदिर पहुंचा था। उनके टोकने पर युवक ने कहा कि वह दर्शन करने आया है। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गये। युवक इस बीच बाहर निकला और उसने ईंट मारकर मूर्ति खंडित कर दी और ध्वज तोड़ दिया। युवक को पड़ोस के लोगों ने पकड़ कर पीट दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस उसे थाने ले गयी। एडीसीपी ने बताया कि सभी पहुलुओं की जांच की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button