उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दो बूंद जिंदगी की अभियान में पौड़ी के बिथ्याणी ग्राम सभा में किया गया टीकाकरण

Listen to this article

यमकेश्वर। दो बूंद जिंदगी की अभियान में पौड़ी के बिथ्याणी ग्राम सभा में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया। वैसे तो निश्चय ही हमारे देश के लिए यह आत्मसंतोष का विषय है, क्योंकि हमारा देश पहले ही पोलियो मुक्त देश बन चुका है। पोलिया टीकाकरण अभियान किसी एक बीमारी के खिलाफ चले अब तक के सबसे बड़े और लंबे अभियानों में एक रहा है। ‘दो बूंद जिंदगी की’ का नारा इतना सफल रहा, जिसकी शायद शुरुआत में कल्पना भी नहीं की गयी थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो हमारा देश पोलिया मुक्त देश बन चुका है। अब हमारे देश में छोटे-छोटे बच्चों को पोलियो विकलांगता का शिकार होकर जिंदगी भर आंसू बहाने को बाध्य नहीं होना पड़ेगा।

ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों का किया धन्यवाद


विकासखंड यमकेश्वर के बूथ स्थल प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में पर्यवेक्षक सुशील नौटियाल की देखरेख में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया। टीम में मनोरमा नेगी, ममता नेगी, गुड्डी देवी और ममता देवी शामिल रहीं। ये टीकाकरण अभियान केवल पौड़ी जिले में चलाया जा रहा है। ग्राम सभा बिथ्याणी के प्रधान सत्येंद्र नेगी ने सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया था कि सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो टीकाकरण केंद्र पर अवश्य लेकर आएं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। https://sarthakpahal.com/

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि यह हमारा कर्तव्य है कि हम लोगों की सेहत की हिफाजत में योगदान दें। हर बच्चे को पोलिया का टीका देना जरूरी है। वह रविवार को पल्स पोलिया अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। यूपी में चयनित 50 जिलों में करीब दो करोड़ 28 लाख बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button