उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

तीनों बहशी दरिंदों की रिमांड पर आज हो सकता है फैसला, पटवारी भी निशाने पर

देहरादून। अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर आज कोर्ट फैसला सुनाएगी। 18 सितम्बर को लापता अंकिता का शव 24 सितम्बर को चीला बैराज में मिला था। 23 सितम्बर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलकित, अंकित और सौरभ को गिरफ्तार किया था।

एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार की कोर्ट में चार दिन की रिमांड की अर्जी दी गयी थी। रिमांड मिलने पर आरोपियों को जेल से बाहर लाकर पूछताछ किया जायेगा। उनके साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन को भी दोहराये जाने की बात है। आरोपियों से घटना के दिन और उसके बाद के सारे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से ली जायेगी।

पटवारी साहब पर भी कस सकता है शिकंजा
अंकिता की गुमशुदगी की सूचना मिलने के तुरंत बाद छुट्टी पर जाने वाले पटवारी वैभव प्रताप भी एसआईटी के निशाने पर हैं। पूछताछ में पटवारी के खिलाफ सबूत मिले तो उसे हत्या के साक्ष्य मिटाने का आरोपी भी बनाया जा सकता है। जल्दी ही पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस इस बात की जांच लगा रही है कि हत्या के कितनी देर पहले और बाद में पटवारी को फोन किया गया था। वारदात के बाद अचानक छुट्टी लेना और फोन स्विच आफ होना शक को बढ़ा रहा है। पटवारी जनसेवक होता है और अगर वही ऐसा अपराध करे तो फिर वो माफी के लायक नहीं है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

आज आ सकता है पुष्प
अंकिता का दोस्त इस हत्याकांड का अहम गवाह माना जा रहा है। एसआईटी एक बार उससे फोन पर तो जानकारी ले चुकी है, लेकिन बयान दर्ज करने के लिए उसे लक्ष्मणझूला थाना बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार (आज) पुष्प लक्ष्मणझूला थाना पहुंच सकता है। एसआईटी को भी उससे तमाम सवालों के जवाब चाहिए।

Related Articles

Back to top button