खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनवीडियोशिक्षास्वास्थ्य

ओ हो ‘किस’ करने के लिए सांप ही रह गया था क्या? डंसा, देखिये वीडियो

बेंगलुरू। कर्नाटक के शिवमोगा में एक संपेरे ने सांप को किस करने की कला दिखानी चाही तो सांप ने उसके होठों को ही ‘किस’ कर दिया। एलेक्स नामक सपेरे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कर्नाटक के शिवमोगा में एक संपेरा सांप को किस करने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी यह हरकत उसको महंगी पड़ जाती है। वैसे भी आस्तीन के सांप की कहावत तो हम सभी ने सुनी है। भाई ये तो असली का सांप था। दरअसल, में ये लोग सांपों को पकड़ने का काम करते हैं और फर उन्हें जंगलों में छोड़ देते हैं।  देखिये किस करते हुए सांप ने कैसे डंसा। देखिये वीडियो…

दरअसल भद्रावती के बोम्मनकट्टे गांव में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां अचानक घर में सांप दिख गया। लोगों ने एलेक्स और रोनी (जो सांप पकड़ने का काम करते हैं) को बुलाया। दोनों सांप को पकड़ने के लिए पहुंच गये। सांप को पकड़ने के बाद एलेक्स ने एक सांप को चूमने की कोशिश की, लेकिन सांप ने उल्टा उसी के होठों को किस कर लिया। https://sarthakpahal.com/

एलेक्स को शिवमोगा के मैकगैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांप काटने के बावजूद एलेक्स ने दोनों सांपों को फिर से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। राहत की बात है कि वह अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

Related Articles

Back to top button