उत्तराखंडक्राइमखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोस्वास्थ्य

नाटक करते करते कलाकार पर आ गयी देवी, त्रिशूल घोंपने वाली थी कि….देखिये वीडियो

देहरादून। नवरात्रों में हमारे देश में जगह-जगह दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। एक नाटक के मंचन के दौरान दुर्गा त्रिशूल लेकर महिषासुर पर झपट पड़ती है। रामलीला का मंचन भी इसी समय शुरू हो जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर महिषासुरमर्दनी का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी रामलीला का है। वीडियो कहां का है ये तो पता नहीं चल पाया है।

वीडियो में यह दिखाया जा रहा था कि किस तरह दुर्गा महिषासुर राक्षस का वध करती है। दरअसल दुर्गा का अभिनय करती कलाकार को इतना क्रोध आ गया कि वह दूसरे कलाकार जो महिषासुर का अभिनय कर रहा था, उस पर त्रिशूल लेकर चढ़ जाती है। लोगों को लगा कि वह नाटक कर रहा है, लेकिन इससे पहले कि वो इसे हकीकत में बदलता मंच पर अफरा-तफरी मच जाती है और लोग दुर्गा का अभिनय कर रहे कलाकार को पकड़कर मंच से ले जाते हैं। चंद सेकेंड और होते तो उसने त्रिशूल महिषासुर की छाती पर उतार ही दिया था। मंच पर अफरा-तफरी मच जाती है। देखिये वीडियो…

क्या है महिषासुर वध की कथा
महिषासुर हिंदू धर्म में एक असुर दावन था। ब्रह्म ऋषि कश्यप और दनु का पोता और रम्भ का पुत्र तथा महिषी का भाई था महिषासुर। महिषासुर को लोगों के बीच में एक धोखेबाज राक्षस के रूप में जाना जाता है, जो भेष बदल बदलकर लोगों को बुरे कार्य करके प्रताड़ित करता रहता था।

महिषासुर ब्रह्मा का महान भक्त था और ब्रह्मा ने उसे वरदान दिया था कि कोई भी देवता या दानव उसको नहीं हरा सकता। इसीलिए वह स्वर्ग और पृथ्वीलोक पर आतंक मचाने लगा था। अतत: देवताओं ने उसके विनाश के लिए दुर्गा का सृजन किया। दुर्गा ने महिषासुर के साथ नौ दिनों तक युद्ध किया था और दसवें दिन उसका वध किया था, जिसके बाद उन्हें महिषासुरमर्दनी (महिषासुर का वध करने वाली) की उपाधि दी गयी थी। इसी उपलक्ष्य में हिंदू लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button