उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

थराली में भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मकान में दबकर दर्दनाक मौत

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले में थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में शुक्रवार देर रात भूस्खलन के बाद मकान के ऊपर गिरे बड़े-बड़े पत्थरों से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और मकान के अंदर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पत्थर के चपेट में तीन मकान आए हैं। एक घायल को अस्पताल भेजा गया है।

घटनास्थल पर पुलिस, एनडीआएफ, एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना के चारों शव को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत सीएचसी थराली इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थराली के पटवारी चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि पैनगढ़ गांव के ऊपर भूस्खलन के कारण बोल्डर गिरने से एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों कीम मौके पर ही मौत हो गयी।

खतरे के साये में जीने को मजबूर हैं पैनगढ़ के लोग


पैनगढ़ गांव थराली से करीब 12 किमी दूर है। आधे रास्ते तक वाहन चलते हैं और लगभग तीन किमी पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ता है। घटना शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब बताई जा रही है। पता चला है कि गांव के ऊपर पिछले दो साल से भूस्खलन हो रहा है। पैनगढ़ गांव भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां गांव के ऊपर पहाड़ी पर पांच साल से दरार पड़ी हुई थी। पिछले साल बरसात के दौरान भी यहां के करीब 40 परिवारों को दूसरी जगह टेंट व छानियों में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था। गांव में करीब 80 परिवार रहते हैं।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम
पूरे गांव में दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं थीं। काफी संख्या में लोग दीपावली के लिए अपने गांव पहुंचे हैं। देर रात तक गांव के लोग पटाखे जलाकर जश्न भी मनाते रहे, लेकिन शनिवार तड़के दो बजे हुई इस घटना ने गांव सहित पूरी पिंडरघाटी क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। https://sarthakpahal.com/

मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं, जिनके नाम देवानंद (57) पुत्र माल दत्त सती, बचुली देवी पत्नी माल दत्त सती (75), घनानंद पुत्र माल दत्त सती (45) और सुनीता देवी (37) पत्नी घनानंद शामिल हैं। एक व्यक्ति योगेश घायल का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button