खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले ‘अब तो हो गया, भूल जाओ’, देखिये

स्पोर्ट्स डेस्क। उर्वशी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया में हमेशा चर्चा में बनी रहती है। वह जब भी इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं, तो यूजर्स उन्हें ऋषभ पंत के नाम से चिढ़ाते हुए नजर आते हैं।

हाल ही में ‘सनम रे’ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखने के बाद फिर से उर्वशी रौतेला यूजर्स के निशाने पर आ गयी। हालांकि इस बार सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्वशी को चिढ़ाया नहीं, बल्क उन्हें ऋषभ पंत को भूल जाने की नसीहत दी। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उर्वशी ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया यूजर्स की बाढ़ आ गयी। एक यूजर्स ने लिखा ‘ऋषभ को भूल जाओ, अब वह बदल चुका है।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘ऋषभ पंत के चक्कर में खुद को बहुत बदनाम कर लिया, तुम्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ऋषभ पंत तुम्हें बुला रहा है उर्वशी।’

इस वीडियो में वह रेड शर्ट के साथ पिंक जींस पहनी नजर आ रही हैं और अपनी अदाओं से जलवे बिखेर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी आगामी फिल्म ‘वाल्टेर वीर्या’ की भी घोषणा की। उर्वशी ने लिखा, ‘मेरी फिल्म वाल्टेर वीर्या साल 2023 में मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हो रही है। मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं।’

उर्वशी का नाम सुन भड़के थे ऋषभ पंत
बता दें कि हाल ही में ऋषभ पंत का टी-20 मैच के दौरान का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जहां ऋषभ पंत को देखकर एक शख्स ने उनसे कहा कि उर्वशी रौतेला आपको बुला रही है। ये सुनकर ऋषभ पंत अपना आपा खो बैठे थे और उन्होंने बिना कैमरों की परवाह किये शख्श को ऐसी बात कह डाली, जिसे सुनकर लोग भी हैरान रह गये थे।

Related Articles

Back to top button