क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

कल रात से जल रहा चांदनी चौक सुबह होते-होते स्वाहा, सैकड़ों दुकानें जली, देखें वीडियो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भगीरथ पैलेस बाजार की दुकानों में गुरुवार देर रात लगी आग सुबह तक ठंडी नहीं हो पायी है। दमकल की 40 गाड़ियां और 150 जवान आग को काबू करने की कोशिश में जुटे थे। दिल्ली का सबसे बड़े इलेक्ट्रानिक मार्केट धुंआ-धुंआ हो गया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौके पर पहुंचे। आग से किसी के हताहत की सूचना नहीं है। आग बुझाने का काम शुक्रवार सुबह भी जारी रहा।

आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका
आग ने चार इमारतों को अपनी चपेट में ले रखा है। एक इमारत में 30 से ज्यादा दुकानें बताई जा रही है। आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। देर रात तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग से इमारत का बड़ा हिस्सा स्वाहा हो चुका है। आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों का सहयोग करते रहे।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
आग से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग की लपटे इतनी तेज थीं कि काफी दूर तक देखा जा सकती थीं। चारों तरफ आग का धुंआ फैलने से लोगों में भय समा गया। आग देखकर मौके पर देर रात आसपास के काफी लोग जमा हो गये थे। पूरा चांदनी चौक इलाका रात में दमकल विभाग और पुलिस की गाड़ियों के सायरन से गूंजता रहा। आसपास के पूरे इलाके को पुलिस ने खाली करा दिया था।

रात सवा नौ बजे की है घटना
पुलिस के अनुसार गुरुवार को 9.20 पर आग लगने की सूचना मिली थी। भगीरथ पैलेस की दुकान नं. 1868 में आग लगी थी और धीरे-धीरे आग ने कई और दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। हालांकि आग लगने से पहले ही मार्केट पूरी तरह बंद हो चुका था। सभी लोग अपने-अपने घर जा चुके थे। आग की ऊंची-ऊंची लपटों के बीच धमाकों की आवाजें भी आती रहीं। हादसे की वजह से पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी गयी थी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button