उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, घर में रो रहे हैं बच्चे, पति थाने के लगा रहा चक्कर

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में प्यार की दीवानगी का एक नया ही मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। 10 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हो गयी है। एएसपी अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। जल्द ही महिला को ढूंढ निकाला जायेगा।

9 बच्चे घर में एक दुधमुहें को लेकर भागी
कन्नौज जिले में प्यार की दीवानी हुई 10 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चलती बनी। पल्लेदार पति थाने के चक्कर लगा रहा है। महिला के 9 बच्चे घर में रो रहे हैं, जबकि एक दुधमुहे बच्चे को वो अपने साथ ले गयी है।

रुपये निकालने गयी थी बैंक
तालग्राम थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव निवासी पल्लेदार ने थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि उसके 10 बच्चे हैं। उसकी पत्नी सिकंदरपुर बैंक में पांच साल और आठ माह के बच्चे के साथ रुपया निकालने गयी थी। रुपये निकालने के बाद वह पांच साल के बच्चे को बैंक में ही छोड़ गयी, जबकि प्रेमी के साथ आठ माह के बच्चे को लेकर भाग गयी। काफी प्रयास के बाद पत्नी का पता नहीं चला तो पति ने थाने में तहरीर दर्ज करवाई है। एएसपी अरविंद कुमार के अनुसार तहरीर दर्ज कर ली गयी है। जल्द से जल्द महिला को ढूंढ लिया जायेगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button