उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर VIDEO बनाने के चक्कर में हाथियों ने दौड़ाया, एक खाई में गिरा

कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हाथियों के सड़क पर आने के कारण लोग अपने वाहनों से उतरकर हाथियों का वीडियो बनाने लगा, तभी हाथियों का झुंड लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। हाथियों के पीछे दौड़ लगाने से लोगों में भगदड़ मच गयी। इसी भगदड़ में एक व्यक्ति खाई मे गिर गया। जिसे एसडीआरआफ की टीम ने खाई से बाहर निकाला और राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया।

हाथी के हमले में घायल छाम गांव निवासी सोहनलाल ने बताया कि वह अपने गांव से कार में सवार होकर कोटद्वार के लिए आ रहा था। कोटद्वार से पांचवें मील पर रपटे के पास अचानक हाथी हाईवे पर वाहनों के आगे आ धमका। लोगों ने हाथी को आते देखते ही अपने-अपने वाहन रोक दिये। कुछ लोग वाहन से निकलकर हाथी को देखने और उनकी वीडियो बनाने लगे। तभी हाथी को पता नहीं क्या सूझा कि वह लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। हाथी के पीछे दौड़ते ही लोगों में भगदड़ मच गयी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़े। इसी भगदड़ में एक व्यक्ति खाई में चला गया और चोटिल हो गया।

एसडीआरएफ के कांस्टेबल आशीष रावत ने बताया कि मंगलवार को कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और खाई में सर्च अभियान चलाया। खाई से घायल अवस्थआणें छाम गांव पट्टी डबरालस्यू तहसील लैंसडौन निवासी सोहन लाल को बाहर निकालकर बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज अधिकारी प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि सुबह की घटना होने के कारण हो सकता है कि स्टाफ गश्त पर न रहा हो, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर गश्त बढाई जाएगी।

देश-पहाड़ की खबरों के लिए पढ़ते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button