उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी के धुमाकोट में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, रिखणीखाल के वाहन चालक की मौत

यमकेश्वर। पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के शक्तिपुर के नजदीक एक वाहन के देर रात गहरी खाई मे गिरने की सूचना मिली। वाहन में एक केवल वाहन चालक ही था। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च आपरेशन चला कर वाहन के चालक का शव खाई से बरामद कर लिया। दुर्घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

रिखणीखाल का रहने वाला था वाहन चालक उमेश
बताया जा रहा है कि जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो उस समय वाहन चालक अपने वाहन से घर लौट रहा था कि अचानक उसका वाहन से नियंत्रण खो गया और वो वाहन समेत 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। वाहन चालक उमेश ग्राम कांडानाला रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था। इस समय वह ग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल में रह रहा था।

पुलिस एसडीआरएफ ने चलाया सर्च आपरेशन
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च आपरेशन चला कर वाहन चालक उमेश का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना के बारे में अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि उमेश रामनगर से प्रतिदिन धुमाकोट और नैनीडांडा क्षेत्र में सब्जियां सप्लाई करता था। सड़क सिंगल लेन होने के साथ ही खस्ताहालत भी है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण खस्ताहाल सड़क माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

ताजा और तेज खबरों के लिए लाइ इन करें https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button