उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

बहन के घर पहुंचे सीएम योगी, तीन दिन पहले हुआ था बहनोई का निधन

गाजियाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी में पहुंचकर बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके बहनोई 67 वर्षीय राजेंद्र सिंह चौधरी का बुधवार देर रात निधन हो गया था। मुंबई में होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

गुरुवार को उनका दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसमें गाजियाबाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, गाजियाबाद एसडीएम विनय कुमार, यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर पीएन अरोड़ा सहित कई अन्य लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह से हुए थे भर्ती
जानकारी के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह से एक जनवरी की सुबह 67 वर्षीय राजेंद्र सिंह चौधरी को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉक्टर अंशुमन त्यागी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धीरेंद्र सिंघानिया की निगरानी में मुख्यमंत्री के बहनोई का उपचार चल रहा था। https://sarthakpahal.com/

ब्रेन डेड होने पर घर में ही चल रहा था इलाज
इसके बाद बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। घर पर वह वेंटीलेटर पर थे। उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद थी। सीएम योगी ने शुक्रवार को बहन के निवास स्थल राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी में पहुंचे, जहां उन्होंने बहन के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। योगी आदित्यनाथ यहां करीब एक घंटे रुके रहे।

Related Articles

Back to top button