बड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

शराबी गायक ने हवालात में ऐसा गाना सुनाया कि पुलिसवाले भी बोले वाह, VIDEO

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किये गये कन्हैया नाम के एक गायक ने हवालात में ही भोजपुरी में तान छेड़ दी।

शराबबंदी वाले बिहार के एक शराबी गायक का वीडियो वायरल हो रहा है। शराब पीने के आरोप में जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हवालात मेंडाला तो वह पुलिसवालों को सुनाकर गाना गाने लगा। हालांक शराबी ने इतना सुरीला गाना सुनाया कि सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीख होने लगी। पुलिसवालों ने ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बता दें कि पुलिस इन दिनों शराब पीने और बेचने वालों की तेजी से धरपकड़ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम को यूपी से आने वालों की जांच बिहार में की जा रही थी। मुफस्सिल थानेकी एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम लोगों की जांच में लगी थी। ब्रेथ एनलाइजल की वजह से एक गायब भी पुलिस की पकड़ में आ गया। वह कैमूर जिले का रहने वाला कन्हैया था। भोजपुरी गाने में उसकी अपनी पहचान है। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया।

गायक भला कब तक चुप रहता। उसने हवालात में ही तान छेड़ दी। ‘दरोगा जी, चार दिन से पियवा बा लपाता।’ उसका गाने सुनकर पुलिस वाले भी अपने आपको वाह करने से न रोक सके। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button