उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को चेताया

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को चेताया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचकर कई सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन उन्हें दिया। खटीमा मुख्यमंत्री धामी का गृह विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। यहां पहुंचने के बाद वे कृषि उत्पादन मंडी गये और वहां धान क्रय केंद्रों पर रखे नमी यंत्र की गुणवत्ता की जांच परख की। उन्होंने मंडी से संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

उन्होंने किसानों से बात भी की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। मंडी का निरीक्षण करने के बाद वह नागरिक चिकित्सालय खटीमा गए। वहां पहुंचकर उन्होंने आयुष विभाग की आकस्मिक सेवाओं में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नागरिक चिकित्सालय में ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बन रहे शहीद स्मारक के निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया तथा संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को त्वरित गति से पूरा किया जाए। धामी ने कहा कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button