देश-विदेशबड़ी खबरवीडियोस्वास्थ्य

कनॉट प्लेस के सिन सिटी होटल में लगी भीषण आग, दूर तक धुएं का गुबार, VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल सिन सिटी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक F ब्लॉक में बने इस होटल के किचन में आग लगी है। आग लगते ही इसकी फायर ब्रिगेड को दी गयी, जिसके बाद खबर लिखे जाने तक दमकल की आठ गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।

सुबह 8:51 बजे होटल में धुआं निकलने की सूचना दी फायर ब्रिगेड को दी गई। तुरंत ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। ये दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक तक किचन में आग लगी उस वक्त एक कर्मचारी होटल में था। हालांकि वक्त रहते वह बाहर निकल आया। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button