देश-विदेशबड़ी खबर

हैरतंगेज: 17 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

केरल के मलाप्पुरम में एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। 17 साल की लड़की गर्भवती के बाद घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। परिवारवाले इस घटना से अनजान हैं। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी प्रेमी को खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के और आईपीसी की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी कर रहा है लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है उसकी उम्र केवल 17 साल है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत का है। उन्होंने बताया कि लड़की ने 20 अक्तूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। लड़की अभी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, इसलिए उन्हें बच्ची के गर्भवती होने का पता नहीं चला।

Related Articles

Back to top button