देश-विदेशमनोरंजन

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत का निधन

कन्नड़ फिल्मों के जाने माने सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 46 वर्ष के थे और बहुत चुस्त दुरुस्त थे। उनके निधन से उनके सारे चाहने वाले स्तब्ध हैं। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार पुनीत राजकुमार जब एक्सरसाइज कर रहे थे तो उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें 11.30 बजे अस्पताल में भर्ती ले कराया गया। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को काफी सदमा लगा है। दरअसल उनके निधन के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है।

एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर …आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। उनकी आत्मा को भगवान शांति प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button