उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिस्वास्थ्य

आंदोलनकारियों के साथ धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, बेहोश हुए

देहरादून। पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। पूर्व सीएम तबीयत बिगड़ी तो धरनास्थल पर ही जमीन पर लेट गए। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अचानक हरीश रावत धरना प्रदर्शन स्‍थल पर बेहोश हो गए। उनके बेहोश होते ही सभी लोग घबरा गए। तबीयत बिगड़ने पर काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस उन्हें जबर्दस्ती एक एबुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले गई। https://sarthakpahal.com/

घंटाघर में आंदोलनकारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे हरदा
राजधानी देहरादून में प्रदर्शन के दौरान युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इस बीच घंटाघर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं।

शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। विपक्षी पार्टियां भी युवाओं के इस आंदोलन में कूद पड़ी हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है।

 

Related Articles

Back to top button