क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

ये तो साला आफताब का भी बाप निकला, शरीर के बस टुकड़े होने बाकी थे, निक्की-साहिल की हेट स्टोरी

Listen to this article

नई दिल्ली। दिल्ली के निक्की-साहिल की हेट स्टोरी में बड़ा खुलासा हुआ है। साहिल गहलोत निक्की की हत्या के बाद उसके पिता को लगातार गुमराह कर रहा। निक्की के पिता सुनील यादव ने बताया कि उसने 11 फरवरी को साहिल को फोन किया था। तब साहिल ने उनसे कहा था कि निक्की अपने दोस्तों के साथ मसूरी, देहरादून घूमने गई है और निक्की का फोन मेरे पास है। इतना ही नहीं साहिल ने उन्हें बताया था कि उसकी शादी है, इसलिए वह उनके साथ घूमने नहीं जा पाया।

पापा को पता ही नहीं कि बेटी रिलेशनशिप में थीं
सुनील यादव के मुताबिक, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि निक्की और साहिल रिलेशन में हैं। और न ही उन्हें ये निक्की-साहिल के साथ लिव इन रहने के बारे में कोई जानकारी है। उन्होंने बताया कि जब कई दिनों तक निक्की से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने अपनी छोटी बेटी से उसके दोस्तों के बारे में पूछा। जब छोटी बेटी ने साहिल का नंबर दिया तब उनकी साहिल से फोन पर बात हुई।

बोलता रहा, दोस्तों के साथ मसूरी घूमने गयी है
सुनील के मुताबिक, साहिल ने बताया कि उनकी बेटी निक्की दोस्तों के साथ मसूरी घूमने गई है। मेरी शादी थी, इसलिए मैं नहीं जा पाया और निक्की का फोन मेरे पास ही है। सुनील ने बताया कि उनकी बेटी 15 दिन पहले ही घर आई थी। तब वह घर पर 3-4 दिन रुकी थी, तो बिल्कल ठीक थी। https://sarthakpahal.com/

ऐसे उठा रहस्य से पर्दा
सुनील जब साहिल की बात से सहमत नहीं हुए, तो उन्होंने दिल्ली क्राइम ब्रांच में अपने जानने वाले एक पुलिसकर्मी से मदद मांगी। इसके बाद क्राइम ब्रांच द्वारा निक्की का फोन सर्विलांस पर लगाया गया। इसकी लोकेशन नजफगढ़ के मित्रांव गांव के पास एक ढाबे पर मिली। जब पुलिस ढाबे पर पहुंची और फ्रिज में देखा तो दंग रह गई। फ्रिज में निक्की का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने जब साहिल को खोजना शुरू किया तो वह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसे दिल्ली के खैर गांव से गिरफ्तार किया।

पुलिस को भी गुमराह करता रहा साहिल
पूछताछ के दौरान साहिल ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने निक्की की हत्या कर शव को ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। बाबा हरिदास नगर पुलिस ने IPC की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

40 किमी. तक शव को घुमाता रहा
पुलिस ने बताया कि साहिल और निक्की दोनों दिल्ली के उत्तम नगर में कोचिंग करने जाते थे। तभी दोनों की जान पहचान हुई। फिर यह जान पहचान प्यार में बदल गई। फरवरी 2018 में निक्की और साहिल ने ग्रेटर नोएडा के एक यूनिवर्सिटी में अलग अलग कोर्सेस में एडमिशन लिया। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे।

निक्की की हत्या कर लिए सात फेरे
सूत्रों के मुताबिक, जब निक्की ने साहिल को केस करने की भी धमकी दी तो साहिल उसे बाहर घुमाने के लिए कार से ले गया। कार में भी दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद साहिल ने कश्मीरी गेट और आईएसबीटी के पास कार में मोबाइल डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद वह दिल्ली की सड़कों पर 40 किलोमीटर तक शव लेकर घूमता रहा। अंत में वह शव लेकर ढाबे पहुंचा, जहां उसने शव को फ्रिज में छिपा दिया।

अब इस मामले में निक्की यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपी साहिल ने गला घोंटकर निक्की की हत्या की, बाडी फ्रिज में होने के कारण मौत का सही समय पता नहीं चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button