उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

स्कूल फीस जमा न होने पर परीक्षा देने से रोका तो 9वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या!

बरेली। यूपी के बरेली के एक स्कूल की फीस जमा न करने पर जब छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका गया तो 14 साल की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। एसपी (सिटी) राहुल भाटी ने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच का आदेश दिया गया है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

बारादरी निवासी लड़की के पिता अशोक कुमार ने शिकायत देकर कहा है कि मेरी बेटी सूरजमुखी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दुर्गा नगर रोड, गोपाल नगर, बरेली में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। पैसे की कमी होने के कारण मैं उसकी स्कूल की फीस समय पर नहीं जमा कर पाया था। मैंने फीस जमा करने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कथित तौर पर उनकी बेटी को शुक्रवार को होने वाली परीक्षा में बैठने से रोक दिया।

उनका कहना था कि उनकी बेटी साक्षी परीक्षा छूट जाने से बहुत दुखी थी। इसलिए घर लौटने के बाद कथित तौर पर उसने कमरे में जाकर साड़ी से फांसी लगा ली। बेटी का शव देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।

वहीं घटना सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है क अशोक मूलरूप से नवाबगंज के अभय राजपुर गांव के रहने वाले हैं। वह बारादरी के दुर्गानगर में किराए के मकान में रह रहे हैं।  https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button