देह व्यापार में होटल का मालिक गिरफ्तार, महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। होटल को सील कल दिया गया है। इसी तरह सहारनपुर रोड भी एक होटल को सील किया गया है। यहां पर भी पुलिस को कई तरह की खामियां मिली थीं।
एएचटीयू के इंचार्ज एसआइ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में दबिश दी, जहां होटल का संचालक भरत सिंह निवासी ग्राम हरगांव तहसील आदिबद्री जिला चमोली वर्तमान निवासी विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग को एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। https://sarthakpahal.com/
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने होटल लीज पर लिया हुआ है। फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण यहां पर ग्राहक कम आते थे। इसलिए उसने होटल के कमरे में देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि एक महिला को रेस्क्यू कर आरोपी भरत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसी तरह यूनिट ने सहारनपुर रोड स्थित किंगफिशर होटल पर भी छापा मारा गया। हालांकि यहां पर देह व्यापार तो नहीं मिला लेकिन जांच में पता चला कि यहां आने वाले ग्राहकों का ब्योरा दर्ज नहीं किया गया था। ऐसे में इस होटल को भी सील कर दिया गया है।