क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

‘मैं झुकेगा नहीं…’, पिस्टल लेकर भौकाल दिखा रहे शख्स पर पुलिस का डंडा, Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तमंचा लहरा कर भौकाल दिखा रहे शख्स पर पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो IPS अफसर राहुल प्रकाश ने शेयर किया है। वीडियो में एक आदमी को पुष्पा फिल्म का डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है। देखिये वीडियो…

सोशल मीडिया पर तमंचा लहरा कर भौकाल बनाने से जुड़े पोस्ट पर आजकल बाढ़ सी आ गयी है, लेकिन जब कानून की नजर इन पर पड़ती है, तो इनके अकल ठिकाने पर आ जाती है। वीडियो में दिखाई दे रहे इस आदमी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, आरोपी शख्स ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने दोनों हाथों में बंदूक पकड़े दिखाई दे रहा है। साथ में पुष्पा फिल्म का डायलॉग आता है-  ‘पुष्पा राज, मैं झुकेगा नहीं साला।’ https://sarthakpahal.com/

बस फिर क्या था, पुलिस लग गयी उसके पीछे। और कुछ दन बाद आरोपी के दोनों पैरों पर पट्टी बंधी नजर आती है। और उसे एक अधिकारी पुलिस स्टेशन में ले जाते हुए दिखाई देते हैं। राहुल प्रकाश ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘कानून के हाथ सिर्फ लंबे ही नहीं होते…।’ बता दें, IPS राहुल प्रकाश वर्तमान में सीआईडी (सीबी) में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद पर तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button