क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

OMG रेलवे स्टेशन की LED स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील फिल्म, शरमा गये लोग VIDEO

पटना। बिहार के पटना रेलवे स्‍टेशन पर एक ऐसा वाकया सामने आया है कि स्‍टेशन पर खड़ा हर आदमी को शर्मसार होना पड़ा। रव‍िवार को स्टेशन पर जब लोगों की भीड़ अपने पर‍िवार के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां लगी एलईडी टीवी स्‍क्रीन पर अचानक अश्‍लील फ‍िल्‍म चलने लगी। इस एलईडी स्‍क्रीन पर व‍िज्ञापन और रेलवे से संबंधित सूचनाएं चलती हैं, लेक‍िन जब ये अश्‍लील फ‍िल्‍म चलने लगी तो वहां मौजूद हर आदमी शर्मसार हो गया। हर कोई अपने पर‍िवार से नजरें चुराते हुए बगले झांकने लगा ताक‍ि इस वीड‍ियो को बंद कराया जा सके।

आनन-फानन में GRP और RPF को दी गयी सूचना
इस बात की सूचना जीआरपी व आरपीएफ को आनन फानन में दी गई। आरपीएफ के अधिकारियों ने तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन कर अश्लील फिल्म के चलाए जाने की सूचना दी और इसे तत्काल बंद करने को कहा गया। फिल्म बंद होने के बाद आरपीएफ की ओर से कंट्रोल समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना पहुंचाई गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि एजेंसी के कर्मचारी अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहे थे, तभी ये फिल्म स्टेशन पर लगे एलईडी स्क्रीन पर प्ले होने लगी।

आरपीएफ थाने में केस दर्ज, ब्लैक लिस्ट हुई एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसी दत्ता कम्यूनिकेशन के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया गया कि इस घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित एजेंसी के खिलाफ आरपीएफ थाने में केस दर्ज किया गया है। एजेंसी के खिलाफ जुर्माना भी किया जाएगा और उसे हटाते हुए काली सूची में डाल दिया जाएगा। https://sarthakpahal.com/

एजेंसी पर लगाया जाएगा जुर्माना
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एजेंसी के मालिक को बुलवाया गया है। रविवार होने के कारण काम​र्शियल विभाग की ओर से जुर्माना नहीं किया गया है। सोमवार को संबंधित एजेंसी पर जुर्माने के साथ-साथ टर्मिनेशन की कार्रवाई भी की गयी।

Related Articles

Back to top button