उत्तरप्रदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

प्रसव केंद्र के अंदर नर्स का जबर्दस्त डांस, CMO बोले सख्त कार्रवाई होगी, देखें Video

बांदा। बदायूं के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थकर्मी (नर्स) का प्रसव कक्ष में जबर्दस्त मस्ती भरा डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसव कक्ष में महिला नर्स फिल्मी गाने पर मदहोश होकर थिरकती नजर आ रही है। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ बदायूं ने जांच के आदेश दिए हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर पल भर में छा जाने को हर कोई बेताब रहता है और वो कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में लगा रहता है। ठीक ऐसा ही स्टाफ नर्स का डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसने देखते देखते ही काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। देखें वीडियो…

बताया जा रहा है कि जनपद की तहसील सहसवान का यह पूरा मामला है। डांस करने वाली आकांक्षा नाम की महिला सहसवान उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। वीडियो वायरल होने पर अब इस मामले में   स्वास्थ विभाग की जमकर फजीहत हो रही है। https://sarthakpahal.com/

वहीं, नर्स आकांक्षा का डांस वीडियो वायरल होने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं (CMO) प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इस मामले में सहसवान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी से जानकारी ली गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि नर्स के पद पर तैनात महिला स्वास्थकर्मी आकांक्षा का स्वास्थ्य केंद्र के अंदर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

Related Articles

Back to top button