उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियो

दो शादी करेंगे हम, दो शादी… CO ऑफिस पहुंची शादीशुदा महिला का उत्पात, Video

हमीरपुर। दो शादी करेंगे हम, दो शादी…। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इसे देख और सुनकर लोग हैरत में पड़ गये। दरअसल, एक शादीशुदा महिला प्रेमी से शादी की अर्जी लेकर कोतवाली पहुंची और सीओ के सामने हंगामा करने लगी। महिला ने कुर्सियां पटक डाली, मोबाइल तोड़ा और जमीन पर लोटपोट होकर चीखने-चिल्लाने लगी। परिजनों ने बमुश्किल से महिला को काबू में किया और अपने साथ लेकर घर चले गए।

जानकारी के मुताबिक, सीओ पीके सिंह असलहा फैक्ट्री से संबंधित प्रेसवार्ता करने के लिए कोतवाली में थे। जैसे ही वह मीडिया को संबोधित करने वाले थे, तभी यूपी के हमीरपुर जिले के बसेला गांव के अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा धमककर कोतवाली पहुंच गयी। उसने बताया कि 18 फरवरी 2022 को उसकी शादी हुई थी, मगर, वह अपने प्रेमी गुड्डू के साथ शादी करना चाहती थी। कुछ देर बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी और शोर-शराबा मचाने लगी। महिला ने सीओ के सामने जमकर उत्पात मचाया।

महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लगता: सीओ 
दो महिला कांस्टेबलों ने उसे मुश्किल से काबू में किया। एक महिला कांस्टेबल तो उसे संभालने के चक्कर में नीचे भी गिर गई। महिला कांस्टेबल किसी तरह उसे पकड़कर केबिन में ले गईं। फिर वह थोड़ा शांत हुई। सीओ ने कहा महिला की हरकतें देखकर लगता है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसे मायके और ससुराल पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है।

महिला को डॉक्टर की सहायता की जरूरत: पुलिस
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का मानना है कि इस महिला को डॉक्टर की सहायता की जरूरत है। परिजनों ने कहा कि उसे जल्द ही डॉक्टर को दिखाया जाएगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button