देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

Twitter से नीली चिड़िया गायब! एलन मस्क ने ‘डॉगी’ को बनाया ट्विटर का नया Logo

नई दिल्ली। ट्विटर में सोमवार रात को बड़ा बदलाव देखने को मिला जब यूजर्स को नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता (डॉगी) नजर आने लगा। इसे देखकर लोग हैरान हो गए। वह एक दूसरे से सवाल पूछने लगे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा, जिसके बाद एलन मस्क ने एक चौंकाने वाला ट्वीट किया। जिसके बाद माना जा रहा है कि अब डॉगी ही ट्विटर का नया लोगो होगा।

दरअसल, सोमवार रात से यूजर्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता (डॉगी) नजर आने लगा। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा। यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है।

मस्क ने ट्वीट की गाड़ी चला रहे डॉगी की तस्वीर
एलॉन मस्क ने मंगलवार रात करीब 12:20 बजे एक फोटो ट्वीट की। जिसमें एक डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है। जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, ‘ये पुरानी फोटो है।’ मस्क के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों पर विराम लग गया और ये स्पष्ट हो गया कि लोगो में बदलाव एलन मस्क ने किया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button