उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षास्वास्थ्य

बाघ ने 72 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक को मार डाला, गदेरे में मिला अधखाया शव

कोटद्वार। सेवानिवृत्त शिक्षक का सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में अधखाया शव मिला। शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। तभी गुलदार ने उन्हें अपना निवाला बना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धुमाकोट के थाना प्रभारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली भेड़गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के समय 72 वर्षीय रणवीर सिंह नेगी पुत्र स्व. गोपाल सिंह नेगी गांव में अकेले थे। उनका मकान गांव में सुनसान जगह पर है। उनके बच्चे देहरादून रहते हैं। पत्नी भी बच्चों के पास देहरादून गई हुई थी। सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव में खेतीबाड़ी का काम करते हैं, जबकि परिवार बाहर रहता है।

ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर
शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। ग्रामीणों को सुबह घर से लगभग 50 मीटर दूर गदेरे में उनका आधा खाया हुआ शव मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। जिस कारण यहां बाघ की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को गांव में निगरानी के निर्देश दिये हैं।

बता दें कि पिछले गुरुवार को भी कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाक के राजस्व ग्राम डल्ला में भी बाघ ने खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर मार डाला था। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button