क्राइममनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे यात्री, अब मेट्रो में लिपलॉक करता दिखा प्रेमी जोड़ा, video

Listen to this article

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से बिकनी गर्ल के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल एक-दूसरे को लिपलॉक करता हुआ नजर आ रहा है। लड़के की गोद में लेटी लड़की एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो के फर्श पर एक लड़का बैठा हुआ है और गर्लफ्रेंड उसकी गोद में लेटी है। किसी की परवाह किए बगैर बेझिझक दोनों किस कर रहे हैं। इस दौरान अन्य यात्री भी उनके साथ सफर कर रहे हैं। https://sarthakpahal.com/

जब लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगा लड़का
दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इस घटना से दिल्ली मेट्रो को एक बार फिर शर्मिंदा होना पड़ा है। इस कपल के kissing मामले के बाद दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले आम यात्रियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से साथ यात्रा कर रहे आम यात्रियों को शर्मिंदा होना पड़ता है। लोग अपने परिवार के साथ मेट्रो में सफर करते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात करने का फैसला
दिल्ली मेट्रो से आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से मेट्रो कोच के अंदर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम तैनात करने का फैसला किया गया था। डीएमआरसी के इस कदम का भी लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा था कि मेट्रो कोच में जल्द ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं पुरानी मेट्रो कोच के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले ही नहीं इस तरह का व्यवहार करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button