खेलबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

एग्जिट पोल और वोटिंग ट्रेंड के अनुसार कर्नाटक में होने वाला है बड़ा ‘नाटक’

Listen to this article

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार 72.67 फीसदी वोटिंग हुई है जो कि पिछली बार से ज्यादा है। कर्नाटक के अब तक के चुनावी पैटर्न को देखें तो जब-जब वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है तब-तब सत्ता परिवर्तन हुआ। इस बार भी एग्जिट पोल के अनुमान कुछ ऐसे ही संकेत दे रहे हैं। देखना है कि क्या ये ट्रेंड बरकरार रहता है? कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है. और अब 13 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है. लेकिन इस बार चुनाव में कर्नाटक की जनता ने रिकॉर्ड बना दिया, जो कि पिछली बार से ज्यादा है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 90.93 फीसदी वोटिंग मंड्या जिले की मेलुकोटे विधानसभा सीट पर हुई तो सबसे कम मतदान 47.43 फीसदी बेंगलुरु की सीवी रमन नगर सीट पर हुई है।

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर बहुमत
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 120 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 92 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे यहां 12 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य को एक भी सीट पर जीत मिलती नहीं दिख रही है। https://sarthakpahal.com/

कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर बहुमत
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 122-140 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 20 से 25 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें यहां तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स का एग्जिट पोल
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 110 से 120 सीटें और भाजपा को 80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 20 से 24 सीचें और अन्य को 01 से तीन सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ ईटीजी का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 78 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 20-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

न्यूज नेशन सीजीएस का एग्जिट पोल
न्यूज नेशन और सीजीएस के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल
टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल
वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल
रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल
वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button