उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

उत्तरकाशी में घास काटने गयी महिला सुनीता देवी की बाघ ने ले ली जान

उत्तरकाशी, 14 मई। विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम पंचायत बड़ी मणि में शनिवार को घास काटने गयी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल को बाघ ने हमला कर मौते के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जिला आपदा परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी को दी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के आदेश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी थी।

करीब शनिवार देर सांय 7 बजे ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने राजस्व विभाग एवं वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। जनपद मुख्यालय से बड़ी मणि गांव की दूरी लगभग 70 किमी है। जबकि वहां से घटना स्थल करीब 2 किमी पैदल मार्ग है। राजस्व व वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। https://sarthakpahal.com/

प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सुनीता देवी बड़ी मणि गांव के ऊपर लगभग दो किलोमीटर दूर घास काटने गयी थी। घास काटते वक्त अचानक उस पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतका की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button