उत्तराखंडक्राइमयूथ कार्नरवीडियोस्वास्थ्य

एक दिन पहले हुई थी सगाई, ग्राफिक एरा की शिक्षिका को रोडवेज बस ने रौंदा, Video

देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड पर अजबपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास रोडवेज बस की टक्टर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। बता दें कि युवती की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी और सगाई से अगले दिन वह स्कूटी से अपने कॉलेज ग्राफिक एरा जा रही थी। वो ग्राफिक विश्वविद्यालय के पढ़ाती थीं।

नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा के अनुसार, गुरुवार सुबह वह स्कूटी से विश्वविद्यालय ही जा रही थीं अजबपुर खुर्द में रहने वाली प्रीति जगूड़ी ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में अध्यापिका थीं। हरिद्वार बाईपास रोड पर अजबपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास रोडवेज की बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और उनको तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बहुगुणा ने बताया कि प्रीति स्कूटी से सड़क पार कर रही थीं, तभी वह रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। बुधवार को ही प्रीति की सगाई हुई थी। उनके घर में खुशियों का माहौल था उनके माता पिता अपनी बेटी के सुखी संसार के सपने देख रहे थे। सगाई होने के बाद शादी की तैयारियों के बारे में सोच ही रहे थे, मगर इसी बीच हुए हादसे में पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। उनके पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। https://sarthakpahal.com/

वहीं रोडवेज बस का ड्राइवर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button