क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

पार्टनर की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर कुकर में उबाला और कुत्तों को खिला दिया

मुंबई। मुंबई में लिव इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है उसने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटा और बदबू न आए, इसलिए उन्हें प्रेशर कुकर में उबाल दिया।

दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। यहां पर लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को चेनशॉ (आरी) से कई टुकड़ों में काट दिया। कहा जा रहा है कि वह बदबू नहीं आए इसलिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल कर कुत्तों को खिला रहा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रही है।

मामला शहर के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से रह रहा था। कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। जब उसके पड़ोसी इस बदबू से परेशान हुए तो उन लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। https://sarthakpahal.com/

टुकड़ों मिला सरस्वती का शव
सूचना मिलने पर मनोज के फ्लैट पर पहुंची नया नगर थाना पुलिस ने मनोज का दरवाजा खटखटाया। गेट खुलने के बाद अंदर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों को तेज बदबू आई। जांच करने पर पुलिस को महिला के शव को टुकड़े घर के अंदर से मिले। इसे देख पुलिस हैरान रह गई। शरीर का केवल एक अंग पैर ही बचा था, बाकी हत्यारे ने प्रेशर कुकर में उबाल कर कुत्तों को खिला दिया था। पुलिस ने तुरंत ही मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर उसने शव अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती का होना बताया। उसने बताया कि सरस्वती से किसी बात पर झगड़ा हो गया था।

तीन-चार दिन पहले की गई है हत्या: पुलिस
पुलिस का कहना है कि हत्या 3-4 दिन पहले की गई हो ऐसा लग रहा है। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फ्लैट से अन्य सबूत भी इकठ्ठा किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी। फ्लैट को सील कर दिया गया है। आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है।

Related Articles

Back to top button