उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गाय से औछी हरकत, मुस्लिम का सर मुंडवाकर कालिख पोती, सड़क पर घुमाया, धुना

हल्द्वानी। हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में गाय के साथ औछी हरकत करने का मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मुस्लिम समुदाय के आरोपी युवक पीटकर मुंह पर कालिख पोतकर सड़क पर घुमाया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी हाफिस (25) निवासी बालक-बालिका स्कूल नई बस्ती स्वार, रामपुर हाल निवासी बरेली रोड उत्तर उजाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।

महेश चंद्र निवासी प्रेमपुर नवाड़ लामाचौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दोपहर एक बजे एक व्यक्ति उसकी गाय के साथ औछी हरकत कर रहा था। जब उसे आवाज लगाई तो वह भागने लगा। लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

लगभग चार घंटे तक मचा बवाल
गुस्साए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने चार घंटे जमकर हंगामा किया। संगठन के लोग बाइक पर सवार होकर मुस्लिमों की दुकान बंद कराने लगे। डर से कई लोग खुद ही दुकानें बंद कर भाग गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस के आने से पूर्व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा और उसका सर मुंडवा दिया। इसके बाद उसे बीच सड़क पर घुमाया गया। गुस्साए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने कमलुवागांजा, भगवानपुर, फतेहपुर क्षेत्र की करीब 150 दुकानों को बंद करा दिया। उन्होंने चौकी और मुखानी थाने का भी घेराव किया। सीओ संगीता ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।

आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल रहा तैनात
घटना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की कमी के बाद भी हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। सीओ संगीता मौके पर मोर्चा संभाले रहीं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कमेटी बना दी गयी है। पशु डाॅक्टर से भी पशु की जांच कराई जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button