उत्तराखंडबड़ी खबरवीडियोस्वास्थ्य

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण हादसा होते होते टला, रौंगटे खड़े कर देने वाला video

देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बड़ा हादसा कल शुक्रवार को उस होते-होते टल गया, जब एक खनन से भरे ट्रक का ब्रेक होने के कारण ट्रक सड़क के बजाय साइड में पलट गया। देहरादून से डोईवाला की तरफ आ रहा एक ट्रक संख्या UK14CA6007 लच्छीवाला टोल प्लाजा के 10 नंबर गेट के पास सड़क की साइड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक लच्छीवाला टोल प्लाजा की तरफ से देहरादून की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रक के ब्रेक फेल हो गये। गनीमत ये रही कि ब्रेक फेल हुए ट्रक की चपेट में कोई मुसाफिर नहीं आया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। एक युवती इस ट्रक के नीचे आने बाल-बाल बच गयी। ये घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। कोई अनहोनी न होना ड्राइवर की सूझबूझ भी बताई जा रही है। https://sarthakpahal.com/

लच्छीवाला कर्मचारी राकेश नौटियाल ने बताया कि दोपहर के समय देहरादून की ओर से आ रही एक युवती जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंची तो पीछे से एकत तेज गति से आ रहे खनन से भरे ट्रक ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। यह ट्रक युवती के ऊपर चढ़ने के बजाय दूसरी साइड जाकर पलट गया। ये हादसा टोल प्लाजा की 10 नंबर साइड की तरफ हुआ।

Related Articles

Back to top button